East Delhi News: बीड़ी न देने पर 4 नाबालिगों ने कर दी युवक की हत्या!

East Delhi News: बीड़ी न देने पर 4 नाबालिगों ने कर दी युवक की हत्या!

East Delhi News: दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बीड़ी देने से मना करने पर चार नाबालिगों ने एक युवक की हत्या कर दी। चारों आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीव फुटेज के आधार पर पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर का रहनेवाला 18 साल का युवक अरुण गुजरात में एक नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। वह पांच दिन पहले ही अपने घर आया था।

मृतक अरुण के भाई करन ने बताया कि मंगलवार को वह अरुण के साथ मुल्ला कॉलोनी मोबाइल लेने जा रहा था। क्योंकि दोनों का मोबाइल वहीं चार्जिंग पर लगा हुआ था। करन ने बताया कि वह शाम को अरुण, मस्त राम, रितिक के साथ मुल्ला कॉलोनी जा रहा था। इसी बीच छोटी मस्जिद मुल्ला कॉलोनी के पास सामने से चार लड़के आए। इन लड़कों ने अरुण से बीड़ी मांगी।

यह भी पढ़ें : Lawrence Bishnoi के नाम से महिला डॉक्टर को धमकी देने वाले गिरफ्तार

अरुण ने मना कर दिया। इस पर चारों लड़के उसके साथ गालीगलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच तीन लड़कों ने अरुण को पकड़ लिया और एक लड़के ने चाकू निकाल लिया और उस पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। 

हमले में अरुण बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद चारों लड़के वहां से फरार हो गए। अरुण के कई अहम अंगों पर चाकू से गहरा जख्म हो गया था। करण और मस्तराम अरुण को लेकर एलबीएस अस्पताल ले गया। इसी बीच अस्पताल की ओर से पुलिस को घटना की खबर दी गई। इलाज के दौरान अरुण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल के पास कई सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। चारों आरोपियों की उम्र 15 से 17 साल के बीच की है। 

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *