Instagram पर दोस्ती के बाद नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

Instagram पर दोस्ती के बाद नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

ग्वालियर में नाबालिग छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे रिश्तेदार के यहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है पीड़ित छात्रा जब अपने घर पहुंची तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक और उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

दरअसल, सिरौल थाना क्षेत्र का है जहां एक नाबालिग छात्रा की एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई फिर उस युवक ने छत्रा को मिलने बुलाया और अपने दोस्त के साथ मिलकर छत्रा को अपने जीजा के घर लेकर पहुंचा जहां आरोपी युवक के दोस्त ने दोनों को कमरे के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और बाहर चौकीदारी करने लगा… इसी बीच आरोपी युवक ने छात्रा के साथ गलत हरकत को अंजाम दिया और छात्रा को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में थाना सिरोल पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओ में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *