Matricide जबलपुर के गढ़िया मोहल्ला में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी ही मां को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूर्यकांत शर्मा एडिशनल एसपी के अनुसार आरोपी करण कोल रात करीब 10 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी कांति बाई कोल के साथ मारपीट करने लगा। पत्नी को बचाने के लिए उसकी मां गिरानी बाई कोल (65) बीच-बचाव करने पहुंचीं। इसी दौरान आरोपी का गुस्सा मां पर टूट पड़ा।
आरोपी ने घर में रखे टेबल फैन से मां के हाथ-पैर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे गिरानी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मृतका के बड़े बेटे दशरथ उर्फ दाससु ने सिहोरा थाने पहुंचकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिहोरा अस्पताल पहुंचाया। मामले में अभी मार्ग कायम नहीं हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
