4 करोड़ की कार में घूम रहा है इंडिया का ये धाकड़ क्रिकेटर

4 करोड़ की कार में घूम रहा है इंडिया का ये धाकड़ क्रिकेटर

टीम इंडिया तो इन दिनों वेस्टइंडीज में टी20 सीरीज खेल रही है लेकिन उसकी नजरें असल में एशिया कप और वर्ल्ड कप पर है। इन दो बड़े टूर्नामेंटों से पहले टीम के कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल कुछ वक्त के ब्रेक पर हैं। इस ब्रेक पर कुछ वक्त अमेरिका में बिताने के बाद रोहित अब देश वापस लौट आए हैं और आते ही उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे वो सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है रोहित शर्मा का वो अंदाज, जो उन्होंनें मुंबई की सड़कों पर दिखाया। करोड़ों की कीमत वाली इस कार में रोहित अपनी पत्नी रितिका के साथ मुंबई में घूमते दिखे। उनकी ये कार सिर्फ अपनी कीमत ही नहीं, बल्कि अपने रंग के कारण भी हिट हो गई है, जो रोहित के दिल के बेहद करीब है।

वेस्टइंडीज में टीम इंडिया को टेस्ट और वनडे सीरीज जिताने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भारत लौट आए हैं। भारत आने से पहले रोहित ने अमेरिका में अपनी क्रिकेट एकेडमी की नई ब्रांच की शुरुआत भी की और अब वो अपने घर मुंबई लौट आए हैं। मुंबई पहुंचते ही रोहित अपनी सुपरकार लैम्बॉर्गिनी लेकर घूमने निकल पड़े। इस दौरान उनके साथ पत्नी रितिका भी थीं।।

नीले रंग की लैम्बॉर्गिनी में रोहित की सैर

रोहित और रितिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हिट हो गया है, जिसमें भारतीय कप्तान अपनी इस स्टाइलिश स्पोर्ट्स कार से बाहर उतरते हुए दिखे। इस कार का रंग भी बेहद खास है। टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस की जर्सी के नीले रंग की तरह रोहित की ये कार भी नीले रंग की ही है। रोहित और उनकी इस कार को देखने के लिए फैंस की भीड़ भी जुट गई।

4 करोड़ कीमत, 300 KMPH रफ्तार

 ये कार इटली के मशहूर कंपनी लैम्बॉर्गिनी की उरूस है। इसकी रफ्तार 305 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की है और 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार सिर्फ 3.3 सेकेंड में पकड़ लेती है। बात अगर कीमत की करें तो उरूस एस की कीमत 4.18 करोड़ से शुरू होती है, जबकि इसके दूसरे मॉडल उरूस परफॉर्मेटे की कीमत 4.22 करोड़ से शुरू होती है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *