Irfan Pathan (इरफान पठान) ने आखिरकार करवाया अपनी पत्नी के चेहरे का दीदार

Irfan Pathan (इरफान पठान) ने आखिरकार करवाया अपनी पत्नी के चेहरे का दीदार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने शादी की 8वीं सालगिरह पर फैंस को अपनी पत्नी के चेहरे का दीदार करवाया है। पठान की शादी 2016 में हुई थी, उन्होंने इससे पहले भी कई बार अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, मगर कभी फैंस को उनका चेहरा देखने को नहीं मिला।

कभी वह बुर्के में दिखती थी तो कभी मुंह पर हाथ रखे हुए। मगर इस बार फैंस को उनकी खूबसूरती देखने को मिली। बता दें, इरफान पठान की पत्नी का नाम सफा बेग है और उनके दो बेटे हैं।

इरफान पठान ने अपनी शादी की 8वीं सालगिरह के उपलक्ष में लिखा, ‘अनंत भूमिकाएँ एक ही आत्मा द्वारा निभाई जाती हैं – मूड बूस्टर, कॉमेडियन, संकटमोचक, और मेरे बच्चों की निरंतर साथी, दोस्त और मां। इस खूबसूरत यात्रा में, मैं तुम्हें अपनी पत्नी के रूप में संजोता हूं। 8वीं मुबारक हो मेरे प्यार।’

इरफान पठान की इस पोस्ट पर फैंस उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई देने के साथ-साथ सफा बेग की खूबसूरती की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस पठान की पत्नी की खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *