Good Luck Tips गायों को खिलाएँ हरा चारा, पैसों की होगी बारिश

Good Luck Tips गायों को खिलाएँ हरा चारा, पैसों की होगी बारिश
विक्रम संवत 2080 श्रवण अधिमास, कष्णपक्ष नवमी तिथि, तदनानुसार 9 अगस्त 2023 दिन बुधवार को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों का हाल, आईए डालते हैं एक नज़र-
मेष राशि 

आर्थिक स्थिति – व्यर्थ का खर्च मुसीबत में डाल सकता है।
कामकाज – ऑफिस में रुके हुए काम निपटाने होंगे।
रिश्ते – जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनेगा।
सेहत – पीठ दर्द आपको परेशान कर सकता है।
सावधानी – किसी से वाद-विवाद ना करें।
शुभ उपाय – शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – सफेद

वृषभ राशि

आर्थिक स्थिति – आय के नए स्रोत बनेंगे, बचत भी करें।
कामकाज – आपकी क्रिएटिविटी तरक्की दिलाएगी।
रिश्ते – ज़्यादा गुस्सा रिश्ते बिगाड़ सकता है।
सेहत – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, योग और प्राणायाम करें।
सावधानी – जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला ना लें।
शुभ उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – केसरिया

मिथुन राशि

आर्थिक स्थिति – कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है।
कामकाज – ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
रिश्ते – घर में मेहमान आ सकते हैं।
सेहत – शुगर रोगी अपना खास ध्यान रखें।
सावधानी – गाड़ी चलाते समय ज़्यादा सतर्क रहें।
शुभ उपाय – मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – ग्रे

कर्क राशि 

आर्थिक स्थिति – बीमारियों में धन खर्च हो सकता है।
कामकाज – ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
रिश्ते – ज़्यादा गुस्सा रिश्तों को बिगाड़ सकता है।
सेहत – सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
सावधानी – पैसों का लेन-देन ना करें।
शुभ उपाय – जरूरतमंदों में अन्न दान करें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नीला

सिंह राशि 

आर्थिक स्थिति – किसी यात्रा में धन हानि हो सकती है।
कामकाज – नौकरी में तरक्की हो सकती है।
रिश्ते – परिवार में अनबन हो सकती है।
सेहत – मानसिक तनाव स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है।
सावधानी – किसी अनजान से गुप्त बातें साझा ना करें।
शुभ उपाय – किसी धार्मिक स्थल पर प्याऊ लगवाएं।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला

कन्या राशि 

आर्थिक स्थिति – कोई नया निवेश धन लाभ करा सकता है।
कामकाज – नई नौकरी के लिए कॉल आ सकती है।
रिश्ते – परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा।
सेहत – खान-पान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सावधानी – सोच-समझकर ही हस्ताक्षर करें।
शुभ उपाय – गौशाल में हरा चारा दान करें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – गुलाबी

तुला राशि 

आर्थिक स्थिति – कारोबारी यात्रा धन लाभ कराएगी।
कामकाज – ऑफिस में अपना काम दूसरे पर ना थोपें।
रिश्ते – लंबे समय बाद अपनों से मुलाकात होगी।
सेहत – घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है।
सावधानी – नई प्रॉपर्टी के पेपर्स अच्छे से जांच लें।
शुभ उपाय – जरूरतमंद बच्चों में कपड़े दान करें।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – भूरा

वृश्चिक राशि 

आर्थिक स्थिति – किसी धार्मिक यात्रा में धन खर्च हो सकता है।
कामकाज – नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं।
रिश्ते – पिता के साथ अनबन हो सकती है।
सेहत – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, योग और प्राणायाम करें।
सावधानी – किसी बड़े-बुजुर्ग का अपमान ना करें।
शुभ उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – नारंगी

धनु राशि 

आर्थिक स्थिति – कोई कारोबारी डील धन लाभ कराएगी।
कामकाज – नौकरी बदलने के लिए समय शुभ है।
रिश्ते – परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
सेहत – आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
सावधानी – आपकी जिद नुकसान करा सकती है।
शुभ उपाय – भगवान गणेश की वंदना करें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – गोल्डन

मकर राशि 

आर्थिक स्थिति – नए कारोबार में तेजी आएगी।
कामकाज – ऑफिस में अधिकारियों से व्यर्थ ना बोलें।
रिश्ते – बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है।
सेहत – पाचन संबंधित समस्या हो सकती है।
सावधानी – ज़्यादा ऊंचाई वाली जगह पर जाने से बचें।
शुभ उपाय – शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – आसमानी

कुंभ राशि 

कामकाज – काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है।
रिश्ते – परिवार का साथ आपको आगे बढ़ाएगा।
सेहत – ब्लड प्रेशर के रोगी अपना खास ध्यान रखें।
सावधानी – आज किसी को अपनी गाड़ी ना दें।
शुभ उपाय – बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – पीला

मीन राशि 

आर्थिक स्थिति – नए कारोबार में निवेश धन हानि कराएगा।
कामकाज – ऑफिस में अपनी गलतियों को स्वीकार करें।
रिश्ते – आपका खुशनुमा अंदाज नए रिश्ते बनाएगा।
सेहत – ज़्यादा कामकाज तबीयत बिगाड़ सकता है।
सावधानी – पुरानी गाड़ी खरीदने में जल्दबाजी ना करें।
शुभ उपाय – चींटियों को आटा डालें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *