Weather News

Weather News: मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के उत्तरी भागों में घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया

लीड न्यूज देश

Weather News: मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक देश के उत्तरी भागों में घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग के अनुसार पंजाब के कई भागों में कल तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोमवार तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में चार जनवरी तक और उत्तरी मध्‍य प्रदेश, उत्तरी राजस्‍थान तथा झारखंड में सोमवार तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पंजाब के कुछ भागों, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्‍य प्रदेश और उत्तरी राजस्‍थान में कल दिन में शीत लहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

दिल्‍ली में आज अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्‍यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने राष्‍ट्रीय राजधानी और इसके आस-पास के क्षेत्रों में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ और मध्‍यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान के 19 और 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नॉर्थ वेस्ट और सेंट्रल भारत के राज्यों में अब दो दिनों तक सुबह और रात के समय बहुत ज्यादा कोहरा रहने वाला है। इसके साथ ही, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में दो दिनों तक दिन में बहुत ठंड रहेगी। इन राज्यों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डकी स्थिति रहेगी।  पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान जैसे हिस्सों में न्यूनतम तापमान छह से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, जबकि दिल्ली, साउथ राजस्थान, नॉर्थ मध्य प्रदेश में यह तापमान 10-12 डिग्री के बीच बना हुआ है। पंजाब में 31 दिसंबर की रात से लेकर दो जनवरी तक सुबह के समय कोहरा होगा। हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में भी 31 दिसंबर की रात से लेकर दो जनवरी की सुबह तक घने कोहरे की स्थिति देखने को मिलेगी। इस समय इन राज्यों में रहने वाले लोगों को यह सावधानी बरतनी चाहिए कि जब भी वे बाहर जाएं, तो गाड़ी को धीरे से ही चलाएं और हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा जैसे राज्यों में भी आने वाले दो से तीन दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा बना रहेगा।

अपने शहर के मौसम की स्थिति को जानें राजधानी दिल्ली में नए साल पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस होगा। सुबह और रात में घना कोहरा रहेगा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा और सुबह कोहरा रहेगा। उत्तराखंड के देहरादून में एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री होगा। यहां पर भी कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस होगा। राजस्थान के जयपुर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री होगा। हालांकि, यहां पर कोहरे की चेतावनी नहीं है। जम्मू में न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री के बीच होने की संभावना है। यहां भी कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, लेह में भी बहुत ठंड हो रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस दस डिग्री होगा। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री होगा और सुबह कोहरा देखा जा सकेगा। बिहार की राजधानी पटना में नए साल पर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री होगा। यहां तीन और चार जनवरी को बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक जनवरी को न्यूनतम तापमान छह डिग्री होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *