देश में आर्थिक-सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण मिला है- संजय सिंह

देश में आर्थिक-सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण मिला है- संजय सिंह

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही भाजपा पर आम आदमी पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। मंगलवार को ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की हार तय है। अब भाजपा को यह तय करना है कि उसे दिल्ली में आज हारना है या फिर चार महीने बाद हारना है। भाजपा चाहती है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू हो तो इसका मतलब है कि उसकी चार महीने पहले हारने की मंशा है। इसलिए अगर भाजपा वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में अभी हारना चाहते हैं तो अभी चुनाव की घोषणा कर दें। आम आदमी पार्टी पीछे नहीं हट रही है।

भाजपा द्वारा दिल्ली सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करने के सवाल का जवाब देते हुए संजय सिंह ने भाजपा के लोगों को तय करना है कि उनको दिल्ली में चार महीने बाद हारना है या अभी हारना है। भाजपा वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में अभी हारना चाहते हैं तो अभी चुनाव की घोषणा कर दें। मैं भाजपा से साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि दिल्ली भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तय करना है कि उनको चार महीने बाद दिल्ली विधानसभा का चुनाव हारना है या चार महीने पहले हारना है। भाजपा कल चुनाव की तारीखों का एलान कर दे। हम पीछे नहीं हट रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को लग रहा है कि उसको हारने में कई महीने इंतजार करना है, उसे जल्दी हारना है तो जल्द चुनाव की घोषणा कर दे। भाजपा को लगता है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू हो तो इसका मतलब है कि उनकी चार महीने पहले हारने की मंशा है। भाजपा दिल्ली में चार महीने बाद हार जाए या चार महीने पहले, लेकिन उसकी हार तय है।

संजय सिंह ने कहा कि इस देश में वंचित समाज की स्थितियो को देखते हुए आरक्षण लागू किया गया है। हजारों साल से समाज में जिन लोगों के साथ छुआछूत और भेदभाव किया गया, आर्थिक और सामाजिक रूप से जो लोग पिछड़े हैं, उनको आरक्षण मिला है। इसलिए आरक्षण खत्म या बंद करने का सवाल ही नहीं है। आरक्षण तो जारी रहेगा। अब भाजपा वाले इसे किस तरह तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं, यह मैं नहीं बता सकता।

लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर बहुत सारे सवाल हैं। पिछले दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर बहुत सारे आंकड़ें और तथ्य सामने आए हैं कि कैसे बैलेट पेपर की गिनती समेत बाकी चीजों में गड़बड़ी की गई।

संजय सिंह ने सिखों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जहां तक सिखों को लेकर भाजपा का सवाल है तो भाजपा ने सिखों को पाकिस्तानी, खालिस्तानी, आतंकवादी कहा। भाजपा ने किसान आंदोलन के दौरान सिखों के साथ क्या-क्या नहीं किया। भाजपा सिखों के प्रति कितनी दुर्भावाना रखती है, यह किसी से छिपा नहीं है।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB

more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.

Areas of Expertise: Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *