Categories: देश

केजरीवाल के सीएम आवास खाली करने के बाद बतौर मुख्यमंत्री आतिशी को वहां शिफ्ट होना था, लेकिन उनको आवास आवंटित नहीं किया जा रहा है – Sanjay Singh

मुख्यमंत्री आतिशी को अभी तक सीएम आवास आवंटित नहीं होने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। “आप” के राज्यसभा सदस्य Sanjay Singh का कहना है कि पिछले 27 सालों से भाजपा दिल्ली में वनवास काट रही है। जब वह चुनाव में आम आदमी पार्टी को नहीं हरा पाई और अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पाई तो अब सीएम आवास पर कब्जा करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली कर दिया है और उसका प्रमाण पत्र भी है। अब उस सीएम आवास में मुख्यमंत्री आतिशी को शिफ्ट होना था और उन्होंने इसके लिए पत्र भी लिखा है। इसके बावजूद उनको सीएम आवास आवंटित नहीं किया गया। सीएम आतिशी ने जब सीएम आवास को कैंप कार्यालय बनकर मीटिंग शुरू की तो वहां से स्टाफ को भी हटा दिया गया।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि कुछ दिनों से भाजपा झूठ और भ्रम फैलाने के काम में लगी हुई है। भाजपा ने दिल्ली में सत्ता हड़पने के कई हथकंडे अपनाए और आम आदमी पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया। भाजपा दिल्ली में बार-बार चुनाव लड़ती है और हार जाती है। भाजपा दिल्ली में पिछले 27 साल से लगातार चुनाव हार रही है।

सजाए सिंह ने कहा कि जब भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीत पाई, तो उसने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करने का प्रयास किया। “आप” के विधायकों और नेताओं को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन भाजपा उसमें भी फेल हो गई। जब भाजपा लोग दिल्ली में किसी भी तरह से जीत नहीं पा रहे हैं, तो अब वह मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। अब भाजपा के अंदर मुख्यमंत्री के आवास पर कब्जा करने की नई लालसा पैदा हो गई है, क्योंकि 27 साल से लगातार हारने के बाद ये अपना खुद का मुख्यमंत्री बना नहीं पा रहे हैं। 27 साल का वनवास बहुत बड़ा होता है। इसलिए अब भाजपा मुख्यमंत्री के आवास पर कब्जा करना चाहती है।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली कर दिया। उसको लेकर भी इन लोगों ने दुष्प्रचार फैलाया। संजय सिंह ने मीडिया को अरविंद केजरीवाल से सीएम आवास खाली करने का प्रमाण पत्र दिखाते हुए कहा कि यह इस बात का सबूत है कि केजरीवाल ने अपना घर खाली कर दिया है। यह लिखित सरकारी प्रमाण है, जिसमें साफ-साफ लिखा है कि उन्होंने घर खाली कर दिया है। मुख्यमंत्री के तौर पर अब आतिशी को उस आवास में जाना था, लेकिन कहने के बावजूद आतिशी को मुख्यमंत्री का आवास अलॉट नहीं किया जा रहा है, जबकि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं।

सजाए सिंह ने कहा कि आतिशी ने वहां मुख्यमंत्री का कार्यालय बनाकर मीटिंग शुरू की, लेकिन मीटिंग करने के बावजूद वहां के स्टाफ को खाली करवा दिया गया। कैंप कार्यालय भी वहां नहीं चलेगा। भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीत पाती है और अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पाती है, तो अब मुख्यमंत्री के आवास पर कब्जा करना चाहती है। इन लोगों ने यह भी झूठ फैलाने की कोशिश की कि चाभी नहीं दी गई। भाजपाई उसका भी प्रचार कर रहे हैं। इनका नाम ही भारतीय झुठ्ठा पार्टी है। इनके पास झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं है।

NewsWala

Recent Posts

अन्नदाता का हित सर्वोपरि, फसलों को आग से बचाने का हो युद्धस्तरीय प्रयास : सीएम योगी

अन्नदाता का हित सर्वोपरि, फसलों को आग से बचाने का हो युद्धस्तरीय प्रयास : सीएम…

3 weeks ago

Cricket: चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान दुबई में ग्रुप ए मैच में भिड़ेंगे

Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…

2 months ago

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा इस्‍तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…

3 months ago

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता में वापसी की है

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता…

3 months ago

वसंत पंचमी पर्व पर विशेष

वसंत ऋतु की माघ शुक्लवपंचमी का वैदिक और पौराणिक महत्व है।

3 months ago

India showcases military might and cultural heritage at Kartavya Path on 76th Republic Day

The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…

3 months ago