Ind vs Eng: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ मचाया गदर

Ind vs Eng: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ मचाया गदर
Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। ऐसा लग रहा है मानों यशस्वी जायसवाल इस वक्त जिस भी चीज को छू रहे हैं वो सोना बना जा रहा है।

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहले विशाखापट्टनम में दोहरा शतक जड़ा उसके बाद राजकोट टेस्ट में भी यशस्वी जायसवाल ने जमकर चौके-छक्के लगाए।

जायसवाल अपने दोहरे शतक के दौरान चौके-छक्के की बरसात करते दिखे। यशस्वी जायसवाल ने इस सीरीज में एक ऐसा कारनामा कर दिया है जो टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में कोई नहीं कर सका था।

ऐसा करन वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने जायसवाल

यशस्वी जायसवाल इस सीरीज में काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। वह सीरीज में 20 से ज्यादा छक्के जड़ चुके हैं। इसी के साथ यशस्वी जायसवाल क्रिकेट के इतिहास में एक टेस्ट सीरीज के अंदर 20 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। रोहित शर्मा ने साल 2019 साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 19 छक्के लगाए थे।

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  • 22 छक्के – यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड (2024)*
  • 19 छक्के – रोहित शर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2019)
  • 15 छक्के – शिमरेन हेमीमीर बनाम बांग्लादेश (2018)
  • 15 छक्के – बेन स्टोक्स बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023)

जायसवाल ने इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

यशस्वी जायसवाल इस पारी में 236 गेंदों पर नाबाद 214 रन बनाए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 14 चौके और 12 छक्के जड़े। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। इससे पहले 1996 में वसीम अकरम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक टेस्ट पारी में 12 छक्के लगाए थे।

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

  • 12 छक्के – यशस्वी जायसवाल
  • 12 छक्के – वसीम अकरम
  • 11 छक्के – नाथन एस्टल
  • 11 छक्के – मैथ्यू हेडन
  • 11 छक्के – ब्रेंडन मैकुलम
  • 11 छक्के – ब्रेंडन मैकुलम
  • 11 छक्के – बेन स्टोक्स ब
  • 11 छक्के – कुसल मेंडिस
Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB

more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.

Areas of Expertise: Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *