India vs Afghanistan T20 Shivam Dubey और यशस्वी ने भारत को 6 विकेट से हराया

India vs Afghanistan T20 Shivam Dubey और यशस्वी ने भारत को 6 विकेट से हराया

India vs Afghanistan T20 शिवम और यशस्वी की धांसू बल्लेबाजी के चलते भारत ने इंदौर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच छह विकेट से जीत लिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा गुलबदीन नईब ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। नजीबुल्लाह जादरान ने 23 रन और करीम जनत ने 20 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट चटकाए। रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने 68 रन और शिवम दुबे ने 63 रन बनाकर भारतीय टीम को मैच जिता दिया। कोहली ने 29 रनों का योगदान दिया।

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 172 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे ने कमाल की पारियां खेली। इन प्लेयर्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी से अपने दम पर भारतीय टीम को जीत दिला दी। मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा अहसास है। यह एक लंबा सफर रहा है, जिसकी शुरुआत 2007 में हुई थी। मैंने यहां बिताए हर पल को संजोकर रखा है। हम जो करना चाहते थे। उसे लेकर हम स्पष्ट थे। सभी को बहुत साफ मैसेज था और जब आप ऐसा प्रदर्शन देखते हैं, तो आप वास्तव में गर्व महसूस कर सकते हैं। इसके बारे में बात करना एक बात है, लेकिन वास्तव में वहां जाना और उस तरह से खेलना एक गर्व की अनुभूति है। पिछले दो मैचों में हमने बहुत सारे बॉक्सिस को टिक किया है।

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट और यहां तक की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेला है। उसने दिखाया है। उसने दिखाया है कि वह क्या करने में सक्षम है। उनके पास प्रतिभा है और उनके पास शॉट्स की शानदार रेंज है। शिवम दुबे बड़ा प्लेयर है। वह बहुत ही पावरफुल है और स्पिनर्स का अच्छे से मुकाबला कर सकता है। यही उनकी भूमिका है और उन्होंने आकर हमारे लिए दो महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB

more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.

Areas of Expertise: Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *