Lakshdweep की सर्च इंटरनेट 1700 फीसदी बढ़ी, कैसे जाएं- कहां कराएं बुकिंग

Lakshdweep की सर्च इंटरनेट 1700 फीसदी बढ़ी, कैसे जाएं- कहां कराएं बुकिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Lakshdweep प्रवास के बाद देशभर से लक्षद्वीप को लेकर सर्च होने लगी है। एक आंकड़े के मुताबिक लक्षद्वीप के बारे में इंटरनेट पर 1700 गुना सर्च बढ़ गई है।  हाल में पीएम लक्षद्वीप आयलैंड घूमने गए थे।जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। पीएम ने लोगों से लक्षद्वीप घूमने का आग्रह भी किया है। इन दिनों हर कोई यहां जाकर इस आयलैंड की खूबसूरती को करीब देखना चाहता है। लेकिन लक्षद्वीप ट्रिप को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। हर कोई ये जानना चाह  रहा है कि लक्षद्वीप कैसे जाएं? लक्षद्वीप तक की फ्लाइट कहां से मिलेगी और इसके टिकट का किराया क्या होगा? दिल्ली से लक्षद्वीप कैसे जाएं?

वहीं, कई लोग ये भी जानना चाह रहे हैं कि लक्षद्वीप टूर के लिए सस्ती फ्लाइट टिकट कहां से मिल सकता है। यहां आपके इन सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। कई एयरलाइन कंपनियां दिल्ली से लक्षद्वीप  के लिए फ्लाइट्स की सुविधा प्रदान कर रही हैं अगर आप दिल्ली से लक्षद्वीप फ्लाइट  के जरिए जाना चाहते हैं तो एयर इंडिया स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस के जरिए आप टिकट बुकिंग कर सकते हैं। आप किसी भी टिकट बुकिंग प्लेटफार्म के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कोच्चि के अगत्ती एयरपोर्ट तक का टिकट बुक कराना होगा, क्योंकि यह लक्षद्वीप जाने के लिए एकमात्र एयरपोर्ट है।

अगर दिल्ली से आगत्ती आइलैंड फ्लाइट  के जरिए जाने में लगने वाले समय की बात करें तो इसमें करीब 12 से लेकर 25 घंटे का समय लग सकता है। लेकिन अगर दो स्टॉपेज की फ्लाइट हे तो 12 घंटे  का समय लग सकता है। वहीं, अगर स्टॉपेज दो से ज्यादा हो तो 20 -25 घंटे का समय भी लग सकता है।

मेकमायट्रिप पर दिए गए डिटेल्स के मुताबिक, आपको दिल्ली से अगत्ती के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट टिकट (वन-साइड)  ₹12000 से भी काम में मिल जाएगी। हालांकि, यह डेट और टाइमिंग के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। लेकिन अगर आप सस्ती रेट पर फ्लाइट टिकट  लेना चाहते हैं तो आप कम से कम 1 महीने पहले टिकट बुकिंग करा लें।

मेकमायट्रिप आपको कई तरह के ऑफर्स भी दे रहा है जिसमें आपको प्रोमो कोड के जरिए 10% डिस्काउंट  ₹2100 तक दिया जा रहा है। अगर आप इस ऑफर का लाभ उठा पाते हैं  तो आपको 10000 से भी काम में फ्लाइट टिकट मिल जाएगा। हालांकि, यह केवल फर्स्ट फ्लाइट बुकिंग के लिए ही उपलब्ध है। इसके अलावा अगर आप काम से कम तीन पैसेंजर के लिए टिकट बुकिंग करते हैं तो आपको बोनस कूपन के जरिए ₹2500 तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

अगत्ती पहुंचने के बाद वहां से लक्षद्वीप के अन्य द्वीप पर घूमने के लिए जाना आसान है। आप समुद्री वोट या फिर हेलीकॉप्टर के जरिये लक्षद्वीप के सभी जगहों पर जाकर घूम सकते हैं।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB

more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.

Areas of Expertise: Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *