Delhi Ka Mausam: राजधानी में आज सुबह के समय अच्छी खासी ठंड महसूस की गई। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड में थोड़ी राहत मिली। आज तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।
आज का अधिकतम तापमान 17 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान आठ दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर आसमान साफ रहने और सुबह के समय हल्का कोहरा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.
Areas of Expertise:
Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues