US Presidential Election 2024: डोनाल्ड ट्रम्प को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने किया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य घोषित

US Presidential Election 2024: डोनाल्ड ट्रम्प को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने किया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य घोषित

US Presidential Election 2024: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की रेस में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है।

ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।

कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिकी संविधान के तहत व्हाइट हाउस के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। कोर्ट ने यह फैसला ट्रम्प के खिलाफ अमेरिकी संविधान के नियमों के तहत लिया गया।

2024 का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे ट्रंप

ऐसे में अब ट्रंप 2024 का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। मालूम हो कि अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में ट्रंप अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के विद्रोह खंड के तहत ट्रम्प को राज्य के मतदान से प्रतिबंधित कर दिया।

कोलोराडो कोर्ट ने कैप‍िटल ह‍िंसा मामले में ट्रंप को अमेरिका के संव‍िधान के तहत राष्‍ट्रपत‍ि पद के ल‍िए अयोग्‍य करार द‍िया है। कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रंप 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल पर उनके समर्थकों द्वारा किए गए हमले के लिए जिम्मेदार थे।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB

more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.

Areas of Expertise: Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *