Rajasthan के सीएम भजनलाल शर्मा सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

Rajasthan के सीएम भजनलाल शर्मा सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

Rajasthan के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद गोबरधन गिरिराज तीर्थ की यात्रा के निकले भजन लाल शर्मा एक दुर्घटना में बाल-बच गए। यात्रा के दौरान उनकी गाड़ी सड़क किनारे बने गड्ढे में स्लिप हो गई। इस दुर्घटना में भारतीय जनता पार्टा के पांच कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। यह दुर्घटना पूंछरी के पास की बताई जाती है।
सरकारी सूत्रों ने बताया है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरी तरह सुरक्षित हैं। दुर्घटना के तुरंंत बाद उन्होंने दूसरी कार से अपनी तीर्थ यात्रा जारी रखी।
इससे पहले, जयपुर से भरतपुर जा रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में चल रही दो कारों के भिडऩे से तीन जने घायल हो गए थे। यह दुर्घटना राजमार्ग 21 पर ठीकरिया के पास हुई थी। आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया था जिससे पीछे चल रही कार आपस में भिड़ गई थीं।
आज की दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया तमाम तरह के भ्रामक समाचार फैलने लगे। जिससे लोगों भय और व्याकुलता बढ़ गई थी लेकिन जैसे ही सरकारी सोर्सेस ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित सभी लोग सुरक्षित हैं तो सभी शंकाएं समाप्त हुई। इस दुर्घटना से प्रभावित हुए बिना, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल अपनी यात्रा पूरी की। ने दूसरे वाहन से तीर्थ स्थल की अपनी यात्रा जारी रखी।
इसी यात्रा के दौरान, शर्मा ने मानपुर के पेपलकटोई गांव में एक चाय की दुकान पर विश्राम किया, जहां उन्होंने व्यक्तिगत रूप से चाय बनाई और उसका आनंद लिया। उन्होंने चाय की दुकान चलाने वाले मुंशी लाल गुर्जर से बातचीत की और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की। इससे पहले भरतपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा का अनेक शुभचिंतकों ने गर्मजोशी से स्वागत भी किया।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *