कड़ाके की ठंड के चपेट में है समूचा भारत, कई राज्यों में बारिश का जारी अलर्ट

कड़ाके की ठंड के चपेट में है समूचा भारत, कई राज्यों में बारिश का जारी अलर्ट

India Weather Update: देशभर में कड़ाके की ठंड जहां पर समूचे भारत में छाई है वहीं पर राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड का असर है। इसे लेकर मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड का अपडेट दिया है। वहीं पर कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी की है।

राजधानी दिल्ली में कैसा है मौसम

आपको राजधानी दिल्ली के मौसम (IMD) ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो कि इस साल की ठंड का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है. दिल्ली का अधिकतम तापमान गुरुवार को 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पर आने वाले दिनों नें दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने की जानकारी दी है

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुई है।आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों कोहरा छाया रहा। दिल्ली के सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान 4.9°C दर्ज़ किया गया है। यह इस सीजन में दिल्ली का सबसे न्यूनतम तापमान का स्तर है।

पंजाब में छाया रहा कोहरा

आपको बताते चलें, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के मुताबिक बताया,  पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया और उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया।

पंजाब: आज सुबह अमृतसर में घना कोहरा छाया रहा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। (वीडियो सुबह 7:25 बजे शूट किया गया है)

पहाड़ों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी

आपको बताते चलें, पहाड़ों में बर्फबारी की खबर मिल रही है जहां पर पहाड़ों में बर्फबारी का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। इसको लेकर मौसम विभाग लगातार अलर्ट भी जारी कर रहा है। इसके अलावा पहाड़ों में बर्फबारी और शीत लहर के चलते मैदानी इलाकों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

अगले दो दिनों में होगी बारिश

आपको बताते चलें, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 15 से 17 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, केरल और माहे में बारिश होने का अनुमान है. इसके साथ ही 16 और 17 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु और केरल में भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि अगले 4-5 दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *