Argentina Election: अर्जेंटीना में दक्षिणपंथी नेता जेवियर माइली (Javier Milei) को नया राष्ट्रपति चुना गया है। निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में पहले संबोधन में, उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की स्थिति गंभीर है। उन्होंने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद बड़े बदलाव करने का वादा किया। जेवियर माइलीने कहा कि आज से अर्जेंटीना का पुनर्निर्माण शुरू हो रहा है।
मालूम हो कि अर्जेंटीना लैटिन अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है, जो मुद्रास्फीति, बढ़ती मंदी और बढ़ती गरीबी की समस्या से जूझ रहा है।
अर्जेंटीना के चुनाव प्राधिकरण के अनुसार, राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जेवियर माइली को 55.8 प्रतिशत और अर्थव्यवस्था मंत्री सर्जियो मस्सा को 44.2 प्रतिशत वोट मिले।
more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.
Areas of Expertise:
Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues