Dr. S. Jaishankar: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल पुर्तगाल में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
पुर्तगाल के विदेश मंत्री जोआओ क्राविन्हो भी उनके साथ थे। श्री जयशंकर ने भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को प्रगाढ़ करने में पुर्तगाल के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पोर्तो 2021 शिखर सम्मेलन एक विशिष्ट उपलब्धि रही।
डॉ. जयशंकर ने कहा कि वर्तमान समय में कार्यस्थल के वैश्विक स्वरूप लेने के कारण प्रवासन और परस्पर भागीदारी महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने सीधी विमान सेवा की आवश्यकता पर बल दिया।
विदेश मंत्री ने भारत में हो रहे विशेष बदलावों का उल्लेख किया, जिनसे सहयोग के नये अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने पुर्तगाल में रह रहे भारतवासियों से दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ समारोहों में योगदान देने का आग्रह किया।
more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.
Areas of Expertise:
Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues