PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से गुजरात के दो दिन के दौरे पर

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से गुजरात के दो दिन के दौरे पर

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से गुजरात के दो दिन के दौरे पर रहेंगे।

वे कल लगभग सुबह साढे दस बजे अम्‍बाजी मंदिर का पूजा-अर्चना करेंगे। श्री मोदी मेहसाणा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। वे 31 अक्‍टूबर को केवडिया का दौरा करेंगे, जहां वे स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी पर पुष्‍पांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद राष्‍ट्रीय एकता दिवस समारोह का कार्यक्रम है। श्री मोदी 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के पांचवें आरभ मॉड्यूल के प्रशिक्षु अधिकारियों को भी संबोधित करेंगे।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *