Pakistan vs Afghanistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेटों से हराया

Pakistan vs Afghanistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेटों से हराया

Pakistan vs Afghanistan:  आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में कल सोमवार को चेन्नई में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेटों से हरा दिया।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 49 ओवर में 2 विकेट पर 286 रन बनाकर मैच जीत लिया। अफगानिस्तान के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए।

इब्राहिम जादरान ने 113 गेंदों में सर्वाधिक 87 रनों की पारी खेली। टूर्नामेंट में आज मुंबई में दक्षिण अफ्रीका का मुक़ाबला बांग्लादेश से होगा। यह मैच दिन में दो बजे से खेला जाएगा।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *