Alaukik Yathartha: 20 अक्टूबर 1965 को चीन का हमला और बाबा नीब करोरी महाराज की भविष्यवाणी

Alaukik Yathartha: 20 अक्टूबर 1965 को चीन का हमला और बाबा नीब करोरी महाराज की भविष्यवाणी

Alaukik Yathartha: 20 अक्टूबर 1962 को चीन ने भारत पर अप्रत्याशित आक्रमण कर दिया था । इलाहाबाद के एलेनगंज में एक गृहस्थ के घर एक तख़्त पर धोती पहने कम्बल ओढ़े विराजमान थे एक महानुभाव, विशाल शरीर, चौड़ा वक्षस्थल, आजानुबाहु, भरा बदन, उच्च ललाट, लम्बी नासिका, मोहक नेत्र, चित्ताकर्षक मन्द मुस्कान उनकी आनन्दमयी देह का यह रूप दर्शनीय था। उनके पैरों के पास बैठा यह चरणाश्रित (लेखक राजी दा) दुःखी था उस दिन के दैनिक समाचार से। चीन तेजपुर से आगे घुसता चला आ रहा था । भारतीय सेना शत्रु का सामना नहीं कर पा रही थी। देश की इस भयावह स्थिति से प्रेरित होकर मैंने इस प्रसंग में उनसे अपने नैराश्यपूर्ण विचार व्यक्त किये। वे सहजभाव से बोले, “भारत ऋषि मुनियों का देश है । यह धर्म परायण है । कम्युनिज्म यहाँ ठहर नहीं सकता । चीन वापस लौट जायेगा ।

” मैं मन ही मन यह सोच कर दुःखी हो गया कि इस संकटापन्न स्थिति में भी हम भारतवासी कितने उदासीन हैं। मैं तुरन्त विनम्रतापूर्वक बोल उठा, “बाबा ! यदि चीन को लौट ही जाना है तो निरर्थक आक्रमण क्यों कर रहा है ?” मेरे प्रश्न करते ही उन्होंने एक संक्षिप्त उत्तर दे दिया, “तुम्हें जगाने को” ।

मुझे सन्तोष नहीं हुआ, पर मैं मौन हो गया। इस वार्ता के तीसरे दिन प्रातःकाल अखबारों में बड़े-बड़े अक्षरों में प्रमुख समाचार यही था कि चीन की सेनाएँ शान्ति से लौट रही हैं और इसका कोई कारण समाचार पत्रों में व्यक्त नहीं किया गया था। मुझे बाबा की बात स्मरण हो आयी और मैं आश्चर्यचकित हो गया । इस घटना के बाद से भारत सरकार ने पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा के लिये जो ठोस प्रयास किये उससे बाबा की जगाने वाली बात भी समझ में आगयी । (यह था अलौकिक यथार्थ-बाबा नीब करोरी का)

ट्रेन की पहियों को जाम कर देना Alaukik Yathartha

पूज्य पाद, अनन्त श्री विभूषित श्री बाबा नीब करोरी महाराज जो ग्राम अकबरपुर, जिला आगरा, में लक्ष्मी नारायण शर्मा और ग्राम नीब करौरी, जिला फर्रुखाबाद में बाबा लछमन दास नाम से जाने गये । एक बार बाबा अपने साधना स्थल नीब करौरी ग्राम से पास के रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पहुँचे । यहाँ आप एक गाड़ी के प्रथम श्रेणी के कक्ष में जा बैठे । उस समय भारत में अंग्रेजी शासन था । एक ऐंग्लो-इन्डियन कण्डक्टर ने केवल महाराज जी साधु वेश देख कर रेलगाड़ी से उतार दिया । बाबा नीब करोरी सहज भाव से प्लेटफार्म पर एक स्थान पर जा बैठे । इसके बाद उस गाड़ी का चलना सम्भव नहीं हो पाया । गाड़ी दो घण्टे रुकी रह गयी। स्टेशन के कर्मचारी बेकार इधर-उधर चक्कर काटते रहे ।

ड्राइवर से विलम्ब का कारण पूछने पर उसका उत्तर स्पष्ट था कि इन्जन में मशीन सम्बन्धी कोई खराबी नहीं है। इन्जन पूरा कार्य कर रहा था, पर पहिये आगे नहीं बढ़ रहे थे। इसका कारण उसकी समझ से बाहर था । गाड़ी के सभी डिब्बों की जाँच-पड़ताल हो जाने के बाद किसी को कोई उपाय न सूझा।(Alaukik Yathartha)

कुछ रेल कर्मचारियों ने उपहास के तौर पर महाराज जी कहा बड़े साधु बनते हो, अपने भगवान से बोलकर  रेलगाड़ी चलवा दो । महाराज जी बोले, “हम को गाड़ी से उतार दिया है और हम ही से गाड़ी चलवाने को कह रहे हो !” वो बोले, “आपके पास टिकट नहीं होगा, इसलिए उतार दिया होगा  इस पर महाराज जी ने प्रथम श्रेणी के टिकट धोती की फेंट से निकाल कर उनके सामने फेंक दिए।(Alaukik Yathartha)

महाराज जी के इस कौतुक से आश्चर्य चकित रह गए फिर अनुनय विनय कर उन्होंने महाराज जी को ट्रेन में बैठाया और गाड़ी चलवाने का निवेदन किया। महाराज जी ने हवा में हाथ उठाया और गाड़ी चल पड़ी।

महाराज जी के लिये कोई बड़ा करिश्मा था नहीं, उन्होंने जीवन में रुकी हुई किस-किसकी गाड़ी नहीं चलाई !
यहीं से बाबा लछमन दास, बाबा नीब करोरी नाम से प्रख्यात हुए ।

…और इस तरह बना ‘लछमन दास पुरी’ रेलवे स्टेशन ((Alaukik Yathartha))

एक दिन गंगा स्नान के लिए बाबा अपनी गुफा से बाहर निकले ही थे कि उन्हें सामने लगभग दो सौ मीटर दूर पर रेल की पटरी पर फर्रुखाबाद को एक गाड़ी जाती दिखायी दी। बाबा के साथ हर एकादशी और पूर्णमासी को गोपाल नामक एक बहेलिया और एक मुसलमान गंगा स्नान के लिये जाया करते थे । यह बाबा की मौज थी कि उन्हें उस गाड़ी पर बैठ कर जाने की इच्छा हुई। फिर क्या था, चलती गाड़ी एकाएक रुक गयी और तब तक रुकी रही जब तक कि बाबा अपने परिकरों के साथ उसमें सवार नहीं हो लिये । उनके बैठते ही गाड़ी चल पड़ी। चालक के लिये भी यह सब रहस्य बन कर रह गया। बाबा की आध्यात्मिक शक्ति से प्रभावित होकर सरकार ने वहां पर लक्ष्मन दास पुरी रेलवे स्टेशन बनवा दिया।

Alaukik Yathartha -बाबा नीब करोरी का विश्व-व्यापी भक्त परिवार

महाराज का वास्तविक परिचय दे सकना मानवीय सामर्थ्य के बाहर है । प्रकृति के सभी तत्वों पर उनका पूर्ण अधिकार रहा। वे अपने शरीर में अथवा बाह्य जगत में जैसा भी परिवर्तन चाहते करने में समर्थ थे। वे अपने को किसी रूप में दर्शा सकते और अपनी लीलाओं में विभिन्न रूपों में भी दिखायी दिये । वे कहीं भी अपने को प्रकट कर सकते और क्षण मात्र में अदृश्य हो जाते थे। उनकी अवस्था के बारे में निश्चयात्मक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता ।

महाराज जी की लीलाओं से ऐसा भासित होता है कि वे इस जन्म से पूर्व भी नीब करौरी नाम और रूप या अन्य साधु सन्तों के रूप में कार्य करते रहे। इन कारणों से उनकी कोई पहचान नहीं हो सकती । लोग उनको केवल उनकी कृपा से ही जान पाये । उनका भौतिक परिचय इस सम्बन्ध में निरर्थक है। यथार्थ में वे एक उदाहरण मात्र हैं कि किस प्रकार अनन्त शक्ति स्थूल रूप धारण कर मनुष्यों के मध्य दीर्घ काल तक रह सकती है । इस प्रसंग में (Alaukik Yathartha) बाबा नीब करोरी का भाव भक्तों के अनुभवों में स्पष्ट दिखाई देता है।

बाबा बाबा नीब करोरी महाराज आध्यात्मिक महामानव रहे (Alaukik Yathartha) । वे निःसन्देह वसुधैव कुटुम्बकम् के पोषक थे । उन्होंने विश्व में एक बृहत् भक्त परिवार का निर्माण किया जिसमें बाल-वृद्ध, स्त्री-पुरुष, सभी जाति, वर्ण और राष्ट्र के लोग हैं। अपने इस परिवार के ये सदा आदरणीय वृद्ध रहे । उनके इस विशाल एवं विश्व–व्याप्त परिवार में उनका निजी परिवार भी समाहित हो जाता है जिसका इस स्थिति में अलग से उल्लेख गौण हो जाता है और भ्रान्ति मूलक भी हो सकता है ।

महाराज जी में भेद दृष्टि थी नहीं, सम्भवतः इसी कारण से बाबा नीब करोरी महाराज ने अपने निजी परिवार की चर्चा भक्त समुदाय में कभी भी नहीं की । फलतः उनके निकटतम भक्तों को भी इसकी जानकारी नहीं रही । महाराज जी के निजी परिवार की जानकारी प्रथम बार भक्तजनों को बाबा की महासमाधि के अवसर पर हुई  जब परिजनों ने  उनके अन्तिम संस्कार में भाग लिया । 

बचपन, गुजरात प्रवास और साधना की शुरुआत (Alaukik Yathartha)

इस धरा-धाम ग्राम अकबरपुर, जिला आगरा में अनुमान है कि इस शताब्दि के कुछ ही पूर्व, बाबा एक सम्पन्न ब्राह्मण परिवार में अवतरित हुए और लक्ष्मी नारायण कहलाये । कुछ विशेष कारणों से ग्यारह वर्ष से पूर्व ही आपको घर छोड़ देना पड़ा और आप भाग कर गुजरात पहुँच गये । इस अल्प अवधि में आप की भौतिक शिक्षा हो ही क्या सकती थी ? पर जब तक आप घर रहे भी आपने इस ओर कोई रुचि नहीं दर्शायी ।

बाबा भक्त समुदाय के बीच बहुधा कहा करते थे “इस संसार में सब शिक्षित हो कर आते हैं और ईश्वर ही महान् शिक्षक है ।” वास्तव में आप को पढ़ा कौन सकता था ? और पढ़ाता भी तो क्या ? आप जन्म से ही सिद्ध थे। कहते हैं कि उस छोटी उम्र में आपने एक बार घर के लोगों को पूर्व सूचना दी कि आज रात डाका पड़ेगा पर आपका बाल स्वभाव समझ कर किसी ने आपकी बात को कुछ महत्व नहीं दिया। बाबा की बात सत्य घटित हुई, उस रात आपके घर डाका पड़ा । (Alaukik Yathartha)

अस्तु, गुजरात में आप एक वैष्णव सन्त के आश्रम में रहे, जिसने आपको लछमन दास नाम दिया और वैरागी वेश धारण करवाया । गुजरात में आप लगभग सात वर्ष रहे। यहां आपकी लम्बी जटायें हो गयीं। आप मूँज की करधनी से लंगोट बाँधे रहते और आप के पास सम्पत्ति कहने को एक तोबा (कमण्डल) था । मौरवी से लगभग चालीस कि.मी. दूर ग्राम बबानियां में आप श्री राम बाई के आश्रम में भी रहे और यहाँ पास में एक तालाब के भीतर आप साधना करते थे। बाबा का विषम परिस्थिति में घर से भाग कर जाना एक निमित्त था, वास्तव में आगे होने वाली उनके जीवन की महान् लीलाओं की यह भूमिका थी ।(Alaukik Yathartha)

(Alaukik Yathartha) बाबा नीब करोरी  गुफा  गांव में लीलाएं

बबानियां से वापस यूपी की ओर प्रस्थान किया। आप इस यात्रा में जिला फर्रुखाबाद में ग्राम नीब करौरी पहुँचे, जहाँ आपने विश्राम किया । आपकी वाणी दिव्य थी, जो भी शब्द आपके मुँह से निकलते सत्य घटित होते पाये गये। इस कारण ग्रामवासियों का बाबा लछमन दास से लगाव हो गया। इन लोगों ने आपको अपने गाँव में ही रोक लिया और आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपके लिये जमीन के नीचे एक गुफा बना दी। बाबा इसके भीतर अपनी साधना में लीन रहते थे। आप दिन भर गुफा में रहते और रात्रि के अंधेरे में बाहर आते थे । वे कब दिशा-मैदान जाते थे किसी ने उन्हें नहीं देखा। इस प्रकार ग्राम के लोगों से आपका सम्पर्क कम रहा।(Alaukik Yathartha)

इस गुफा की ऊपरी भूमि पर बाबा ने हनुमान मन्दिर बनवाया जिसकी प्रतिष्ठा में आपने एक महीने का महायज्ञ किया । इस अवसर पर आपने अपनी जटायें भी उतरवा दीं और मात्र एक धोती धारण करने लगे जिसे आप आधी पहनते और आधी ओढ़े रहते थे ।

इस नयी गुफा में आने के बाद से बाबा का सम्पर्क गाँव वालों से बढ़ता चला गया । यहाँ उनकी अनेक लीलाएं हुईं जो अब भी ग्राम वासियों से सुनी जा सकती हैं। यहां गोपाल नामक एक तिरस्कृत बहेलिया आपका भक्त हो गया जो आपकी गुफा में नित्य सेवा के लिये आता था । नीब करौरी के समवयस्क युवकों के साथ बाबा का मेल-जोल बढ़ गया, वे उनके साथ खेल-कूद में भाग भी लेने लगे। बाबा इनसे इतने घुले मिले रहते थे कि उनकी लीला वैचित्र्य को समझ पाना इनके लिये कठिन था ।

आँख-मिचौनी के खेल में कोई कहीं भी जंगल में छिपा हो आप उसे तुरन्त ढूंढ लेते पर आप जब स्वयं छिपते तो अदृश्य हो जाते थे । वृक्षारोहण में उनका पीछा करते जब अन्य लोग उस पेड़ पर चढ़ते तो ऊपर पहुँचने पर बाबा पास के दूसरे पेड़ पर दिखायी देते । छलाँग मार कर दूसरे पेड़ पर जाते वे कभी किसी को दिखायी नहीं दिये, फिर भी यह बात सखाओं के लिये एक साधारण आश्चर्य की बन कर रह जाती । तालाब में भी बाबा लुप्त हो जाते और बहुत देर बाद दिखायी देते थे ।

गोपाल का अनुभव, हनुमान विग्रह और किलाघाट प्रवास (Alaukik Yathartha)

एक दिन गोपाल से भूल हो गयी। उसे बाबा की आज्ञा का ध्यान नहीं रहा और वह दूध का लोटा लिये उनकी गुफा में प्रवेश कर गया । भीतर जाते ही वह त्रसित हो गया। वहाँ खड़े रहने की उसमें सामर्थ्य नहीं रही । उसने बाबा को सर्पों से लिपटे समाधि में लीन देखा। उनके इस शिव रूप को देख कर उसके हाथ से दूध का लोटा गिर गया और वह बाहर भाग आया और बेहोश होकर गिर गया। बाबा ने बाहर आकर उसे उठाया । उनके स्पर्श से उसमें चेतना आ गयी । वे उससे कहने लगे, “बिना आज्ञा तुम्हें गुफा में प्रवेश नहीं करना चाहिये था ।”

एक बार कई दिनों तक बाबा को भोजन प्राप्त नहीं हुआ, हो सकता है कि यह उनकी माया ही रही हो, पर वे क्षुधा से पीड़ित प्रतीत हुए । ग्रामवासियों का कहना है कि बाबा ने क्रोध में हनुमान जी के विग्रह पर डंडे से प्रहार किया और कहने लगे, “क्या भूखा मार डालेगा ?” इस घटना के बाद शीघ्र ही अज्ञात प्रेरणा से अनेक लोग, जो नीब करौरी ग्राम के नहीं थे, फल-फूल, भोजन, मिष्ठान की थालें लिये मन्दिर में उपस्थित हो गये ।(Alaukik Yathartha)

निःसन्देह यह उनकी सृजनात्मक लीला थी, पर हनुमान विग्रह पर प्रहार की बात आसानी से समझ में नहीं आती। कोई भक्त ऐसी धारणा भी नहीं कर सकता तो फिर महाराज ऐसा कैसे कर पाये ! वस्तुतः बात यह है कि बाबा हनुमान के भक्त नहीं अवतार थे । उनकी लीलायें हनुमान जी की लीलाओं से अधिक मेल खाती हैं और वे सदा हनुमान के रूप में ही पूजे गये ।(Alaukik Yathartha)

सन् 1935 में एक बार एक सेठ चाँदी की थाल में अनेक स्वर्ण मुद्रायें सजा कर बाबा को अर्पण करने नीब करौरी ग्राम में उपस्थित हुआ । उस समय उनके पास गोवर्धन आदि कई ब्राह्मण थे । बाबा ने सेठ की भेंट स्वीकार नहीं की। ब्राह्मण वर्ग यह चाहता था कि जब बाबा को कुछ लेना पसन्द नहीं तो यह धन-राशि उन्हें दिलवा देते । बाबा ने उनकी बात नहीं मानी इस कारण ब्राह्मण अप्रत्यक्ष रूप से उनके विरोधी हो गये।(Alaukik Yathartha)

इस घटना के बाद एक पूर्णमासी के सवेरे एक सेठ आगामी वार्षिक यज्ञ के लिये तीस कनिस्तर शुद्ध घी लेकर वहाँ पहुँचा। बाबा उस समय गंगा स्नान के लिये फर्रुखाबाद गये थे । उनकी अनुपस्थिति में ब्राह्मणों ने उस सेठ से बाबा की निन्दा की और घी के टिन उसी के साथ लौटा दिये । बाबा फर्रुखाबाद से ही यह सब देख रहे थे। गाँव आने पर उन्होंने उन ब्राह्मणों को बुला कर बहुत फटकारा और अगले वार्षिक यज्ञ का विचार ही त्याग दिया। इसके कुछ समय बाद आपने एक दिन नीब करौरी ग्राम को ही छोड़ दिया । आपने भले ही अठारह वर्ष वास करने के उपरान्त इस गाँव को क्षण मात्र में हमेशा के लिये त्याग दिया, पर इसके नाम को स्वयं धारण कर इसे विश्वविख्यात एवं अमर बना दिया ।

(Alaukik Yathartha) फर्रुखाबाद का किला घाट

इस प्रकार सन् 1935 के पश्चात् आपने किलाघाट, फतेहगढ़ में गंगा के किनारे वास किया । वहाँ गायें भी पालीं जो आपकी आज्ञा का अनुसरण करते हुए आपके दर्शनार्थियों का मनोरंजन भी करती थीं । यहाँ आपने अनेक फौजियों को अपने दर्शन से कृतार्थ किया और भारतीय साधु वर्ग से घृणा करने वाले कर्नल मकन्ना का हृदय परिवर्तन कर उसे अपना परम भक्त बना लिया । इन प्रसंगों में नीब करोरी के प्रति भक्तों की श्रद्धा और गहराई से जुड़ती है।(Alaukik Yathartha)

किलाघाट से बाबा का सम्पर्क नागरिकों से बराबर बढ़ता ही चला गया। इसके बाद वे एक स्थान में बहुत दिनों तक नहीं रहे । सम्भवतः वे इधर-उधर भ्रमण ही करते रहे। चौथी दशक में नैनीताल आने के पूर्व आप कहाँ-कहाँ गये और आपकी क्या-क्या लीलाएँ देखने में आयीं, इस सम्बन्ध में निश्चित रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता ।

बाबा नीब करोरी महाराज अलौकिक संत

पैरा नॉरमल

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *