Suvendu Adhikari प. बंगाल के अगले CM, अमित शाह के ऐलान से थर-थर कांपे TMC के नेता-देखें वीडियो

Suvendu Adhikari प. बंगाल के अगले CM, अमित शाह के ऐलान से थर-थर कांपे TMC के नेता-देखें वीडियो

Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया। कोलकाता के कंवेशन हाल में आयोजित नवनिर्वाचित विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से  को नेता चुन लिया गया है। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। शुभेंदू अधिकारी आज शाम को ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शुभेंदू अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


शुभेंदु अधिकारी: कांग्रेस से टीएमसी, टीएमसी से बीजेपी और मुख्य मंत्री तक का सफर 

प्रारंभिक दौर और जड़ें (1995 – 2005)

  • 1995: राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ हुई। उन्होंने दक्षिण कांथी नगर पालिका के पार्षद के रूप में चुनाव जीता।
  • 1998: जब ममता बनर्जी ने कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) बनाई, तो शुभेंदु अपने पिता शिशिर अधिकारी के साथ TMC में शामिल हो गए।
  • 2001: मुगबेरिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

TMC के संकटमोचकऔर आंदोलनों का दौर (2006 – 2015)

  • 2006: कांथी दक्षिण सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए।
  • 2007: नंदीग्राम आंदोलन के मुख्य रणनीतिकार बने। भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति के बैनर तले उन्होंने वामपंथ के गढ़ में सेंध लगाई, जिसने 2011 में बंगाल की सत्ता बदलने की नींव रखी।
  • 2009: पहली बार लोकसभा सांसद (तमलुक सीट) चुने गए। उन्होंने सीपीआई (एम) के कद्दावर नेता लक्ष्मण सेठ को हराया।
  • 2014: दूसरी बार तमलुक से भारी मतों से सांसद निर्वाचित हुए।

सत्ता का शिखर और बढ़ता कद (2016 – 2020)

  • 2016: लोकसभा से इस्तीफा देकर वापस राज्य की राजनीति में आए। नंदीग्राम से विधायक बने और ममता सरकार में परिवहन मंत्री का पद संभाला।
  • 2018: उन्हें सिंचाई और जल संसाधन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वे पार्टी में ममता बनर्जी के बाद सबसे ताकतवर नेताओं में गिने जाने लगे।
  • नवंबर-दिसंबर 2020: पार्टी नेतृत्व (विशेषकर अभिषेक बनर्जी) से मतभेदों के चलते मंत्री पद और TMC से इस्तीफा दिया। 19 दिसंबर 2020 को अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा (BJP) में शामिल हुए।

नंदीग्राम के नायकऔर विपक्ष के नेता (2021 – 2025)

  • 2 मई 2021: बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में शुभेंदु ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने नंदीग्राम में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 1,956 वोटों से हराया।
  • 10 मई 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) चुने गए।

ऐतिहासिक जीत और वर्तमान (2026)

  • मई 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में शुभेंदु अधिकारी ने न केवल अपनी नंदीग्राम सीट बचाई, बल्कि ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर से भी उन्हें 15,000 से अधिक वोटों के अंतर से शिकस्त दी।
  • 8 मई 2026: भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें औपचारिक रूप से नेता चुन लिया गया। अब 9 मई को शुभेंदु अधिकारी प.बंगाल के चीफ मिनिस्टर के पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *