Haryana: केन्द्र की मदद से हासिल हुए ‘खेलो इंडिया’ के 15 केन्द्र, दस का मुख्यमंत्री खट्टर ने आज किया उद्घाटन

Haryana: केन्द्र की मदद से हासिल हुए ‘खेलो इंडिया’ के 15 केन्द्र, दस का मुख्यमंत्री खट्टर ने आज किया उद्घाटन

Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल से खेलो इंडिया योजना के तहत हरियाणा में 10 खेलो इंडिया केंद्रों का उद्घाटन कर उन्हें प्रदेशवासियों को समर्पित किया। ये केंद्र जिला अंबाला, फरीदाबाद, पलवल, यमुनानगर, जींद, झज्जर, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, कैथल और भिवानी में स्थापित किए गए हैं।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से हरियाणा के लिए 15 खेलो इंडिया केंद्रों की मंजूरी मिली है, जिनमें से 10 केंद्रों का आज उद्घाटन किया गया है और 5 अन्य केंद्र भी अगले वर्ष स्थापित किए जाएंगे। ये 5 केंद्र हिसार, सिरसा, नूंह, सोनीपत और करनाल में खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से आग्रह करेंगे कि शेष 17 जिलों में भी खेलो इंडिया केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *