देश

UP Weather: यूपी में तेज हवा के साथ भारी बारिश के आसार

UP Weather: मौसम में बड़े बदलाव के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ 19 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय होगा। तीन तरफ से बन रही परिस्थितियों की वजह से कुछ स्थानों पर ज्यादा बारिश हो सकती है।

इसके अलावा बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के निचले वायुमंडल में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठ रही नम हवाएं आपस में टकरा रही हैं। अफगानिस्तान की ओर से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ 19 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय होगा। ऐसे में दो सागरों से मिल रही नम हवाएं पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव काफी बढ़ा देंगी।

नतीजतन प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर उसी दिन शाम से लखनऊ और आसपास महसूस होने लगेगा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार 20 और 21 को लखनऊ में बारिश होगी।

दिन गर्म, रात ठंड रहेगी
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। इसके बाद धूप निकलेगी। धूप में तल्खी के चलते अधिकतम पारा 27 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम पारा दो डिग्री कम करीब 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह घना कोहरा
हवा में नमी की अधिकता के बीच गुरुवार सुबह धूप निकली तो घना कोहरा छा गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर 8 बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। कई इलाकों में दृश्यता 20 मीटर से नीचे आ गई। सुबह कोहरे से वाहनों की लाइटें जलती नजर आई। दिन में अधिकतम पारा 27.1 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया।

कोहरे से दिल्ली, पटना, बेंगलुरू समेत 12 उड़ानें लेट
लखनऊ समेत कई शहरों में सुबह अचानक घना कोहरा छा जाने से विमान सेवाएं लड़खड़ा गईं। लखनऊ से आने जाने वाली 12 उड़ानें लेट हुईं। इंडिगो ने सुबह कोहरे को ध्यान में रखते हुए पोस्ट किया कि ‘खराब मौसम से लखनऊ, पटना, रांची और बेंगलुरु में उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।’

NewsWala

Recent Posts

Baba Ramdev की पतंजलि की 14 दवाओं पर लगा बैन

पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के सर्वेसर्वा रामदेव और बालकृष्ण को इन दिनों भ्रामक विज्ञापनों…

1 year ago

LokSabha Election 2024: कहा- सत्ता में आए तो 6 महीने में 30 लाख नौकरियां देंगे: Rahul Gandhi

LokSabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भिंड…

1 year ago

बाबा नीब करोरी (Neem Karoli Baba) महाराज की महिमा और उनके चमत्कार

फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग और ऐपल के संस्‍थापक स्‍टीव जॉब्‍स के अलावा दुनियाभर से…

1 year ago

Nepal News: विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नेपाल में शिखर सम्मेलन शुरू, क्या बोले वित्त मंत्री वर्षा मान पुन

नेपाल निवेश शिखर सम्मेलन का तीसरा संस्कर शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में नेपाल सरकार…

1 year ago

Sharia law की परिधि में नहीं आते एक्स मुस्लिम? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और केरल सरकार को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (29 अप्रैल) को एक एक्स मुसलिम की याचिका पर केंद्र और…

1 year ago

Loksabha Election 2024: देश की सुरक्षा और प्रगति के लिए स्थिर और मजबूत सरकार समय की मांग

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज लातूर में एक…

1 year ago