देश

Mukhtar Ansari की कब्र मुसलमानों ने नहीं हिंदुओं ने खोदी, हिंदू ही खोदते हैं इस ख़ानदान की कब्र

पूर्वांचल में हिंदू विरोधी दंगों के मास्टर माइंड माफिया मुख्तार अंसारी के आतंक को चुनौती देने के लिए गोरक्ष पीठ के तत्कालीन उत्तराधिकारी (अब पीठाधीश्वर और यूपी के मुख्यमंत्री) योगी आदित्य ने अपने कुछ विश्वसनीय लोगों के साथ गोरखपुर से कूच किया।मगर पुलिस प्रशासन ने योगी आदित्यनाथ के काफिले को दोहरीघाट पर ही रोक लिया और वापस जाने के लिए विवश कर दिया। मुख्तार अंसारी को यह बात पता चली तो उसने अपने बर्बर दस्ते को योगी आदित्यनाथ के खात्मे के लिए भेजा। योगी आदित्यनाथ को हमले की आशंका थी, इसलिए उन्होंने मुख्तार के मुखबिरों को गच्चा देते हुए अपनी गाड़ी बदल ली।
मुख्तार के गुर्गों ने योगी आदित्यनाथ के काफिले पर भंयकर हमला किया। इस हमले में लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए थे। योगी आदित्यनाथ गाड़ी बदल लिए जाने की वजह से सुरक्षित बच कर वापस गोरक्षपीठ तो पहुंच गए, मगर हिंदुओं में मुख्तार का आतंक और बढ़ गया। हालांकि इसके साथ एक बात और पूर्वांचल के हिंदुओं के मन में गहराई तक बैठ गई कि मुख्तार के आतंक से अगर कोई मुक्ति दिला सकता है तो गोरक्षपीठ ही हो सकती है।

बहरहाल, यह किस्सा सुनाने की दो वजह हैं वो यह कि एक तो गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ, (मुख्यमंत्री) का जानी दुश्मन अब खत्म हो चुका है। दूसरी वजह यह कि जिन हिंदुओं पर आतंक बरपा कर मुख्तार अपनी समानांतर सत्ता चलाता था उन्हीं हिंदुओं ने उसके पुरखों की कब्र खोदी और अब मुख्तार के पुश्तैनी कब्रिस्तान में मुख्तार की कब्र भी तीन हिंदुओं ने ही खोदी है।

माफिया मुख्तार अंसारी को सुपुर्दे-ए खाक करने के लिए उसके घर से करीब 400 मीटर दूर पुस्तैनी कब्रिस्तान में कब्र खोदी गई, जो साढे़ सात फीट लंबी और पांच फीट गहरी और 4 फीट चौड़ी है।

इस कब्रिस्तान में अब तक मुख्तार के परिवार से पिता सुबहानल्ला अंसारी और मां की कब्र अगल-बगल है, जबकि उनके पूर्वजों की कब्रें हैं। मुख्तार अंसारी की कब्र तीन हिंदू मजदूर राम नगीना, संजय और गिरधारी ने खोदी है। इसी कब्र में मुख्तार अंसारी को सुपुर्दे खाक किया गया।

मुख्तार अंसारी भले ही पुलिस, सरकार और लोगों की नजर में आईएसआई-191 गैंग सरगना और माफिया था। रॉबिन हुड उन लोगों के लिए जो उसकी सच्चाई नहीं जानते हैं।अगर यह सच है गरीब हो या अमीर पुलिस वाला हो या नेता मुख्तार ने सबकी की मदद की यहां तक कि घनघोर दुश्मन के गांव-घर और गुट के लोग मदद मांगने आए तो उनकी भी उसी शिद्दत से मदद की जितनी अपने जां निसार लोगों की करता था, मगर वो समय आने पर मदद की कीमत जरूर वसूलता था। किसी को मुखबिर बनाकर या किसी को मुजाहिद बनाकर।मुख्तार को ‘ना’ पसंद नहीं थी। अगर मुख्तार के प्यार भरे पैगाम को किसी ने नकारा तो गोली पड़ना तय था। मुख्तार ने अपने हाथों से बहुत कम लोगों को मारा। जिन लोगों को मारा उसमें एक नाम अजय राय का है। मगर मुख्तार के खिलाफ सबूत नहीं। गवाह मुकर गए, भाग गए या मारे गए। सबूत इनका भी नहीं है।
मुख्तार अंसारी रॉबिनहुड तो था और रहेगा भी मगर मुसलमानों के लिए। मुख्तार की तुलना उसके नाना और दादा से करना बेईमानी है। वो आम के बगीचे में बबूल था। अपने पैगामों में मुख्तार कहता था कि ‘हमें पंडित जी लोगों, भाऊ साहबों या भूमिहारों से कोई दुश्मनी नहीं है। कुछ परिवारों से है। जिंदा रहना है और राजनीति करनी है तो कुछ तो करना पड़ता ही है।’

NewsWala

Recent Posts

Baba Ramdev की पतंजलि की 14 दवाओं पर लगा बैन

पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के सर्वेसर्वा रामदेव और बालकृष्ण को इन दिनों भ्रामक विज्ञापनों…

1 year ago

LokSabha Election 2024: कहा- सत्ता में आए तो 6 महीने में 30 लाख नौकरियां देंगे: Rahul Gandhi

LokSabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भिंड…

1 year ago

बाबा नीब करोरी (Neem Karoli Baba) महाराज की महिमा और उनके चमत्कार

फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग और ऐपल के संस्‍थापक स्‍टीव जॉब्‍स के अलावा दुनियाभर से…

1 year ago

Nepal News: विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नेपाल में शिखर सम्मेलन शुरू, क्या बोले वित्त मंत्री वर्षा मान पुन

नेपाल निवेश शिखर सम्मेलन का तीसरा संस्कर शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में नेपाल सरकार…

1 year ago

Sharia law की परिधि में नहीं आते एक्स मुस्लिम? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और केरल सरकार को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (29 अप्रैल) को एक एक्स मुसलिम की याचिका पर केंद्र और…

1 year ago

Loksabha Election 2024: देश की सुरक्षा और प्रगति के लिए स्थिर और मजबूत सरकार समय की मांग

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज लातूर में एक…

1 year ago