MP Weather News: प्रदेश में दिखने लगा गुलाबी ठंड का असर, 4 जिलों का तापमान पहुंचा 11 डिग्री के पास

MP Weather News: प्रदेश में दिखने लगा गुलाबी ठंड का असर, 4 जिलों का तापमान पहुंचा 11 डिग्री के पास

MP Weather News मध्यप्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे होने लगा है वहीं पर कई जिलों में सुबह के समय कोहरा होने से विजिबिलिटी कम हो गई है।

प्रदेश में ठंड के तापमान के साथ बात करे तो, प्रदेश में ग्वालियर और गुना सबसे ठंडे जिलों में से एक है। यहां पर 4 जिलों का तापमान 11 डिग्री के करीब पहुंचा है।

कई जिलों में बारिश की संभावना

राजधानी भोपाल के मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है तो वहीं पर कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है। प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने का कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश से लगाया गया है। विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश के साथ ठंड के तापमान में बढोत्तरी आने के पूर्वानुमान जताए है।

प्रदेश में इन जिलों के न्यूनतम तापमान

प्रदेश के कई जिलों में मौसम का न्यूनतम तापमान कम हो गया है इसमें ये जिले शामिल है, देखें..

ग्वालियर में 11.4 डिग्री,गुना में 11.4 डिग्री तापमान दर्ज
पचमढ़ी में 11.2,राजगढ़ में 11.6 न्यूनतम तापमान दर्ज
रायसेन में 13.6, दतिया में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज
धार में 13.6, खंडवा में 13.4 न्यूनतम तापमान
खरगोन में 13, छिंदवाड़ा में 12.6 न्यूनतम तापमान
नोगांव में 12.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ
भोपाल में 15.1, इंदौर में 15.6,जबलपुर में 13.5 डिग्री दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *