Actress Jhanvi Kapoor : आज उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में अर्जी लगाने आज बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर पहुंची जिनके साथ उनके दोस्त शिखर पहाड़िया, जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार और परिवार के लोग नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस को भगवान शिव की भक्ति में लीन होते देखा गया है।
ए दर्शन – पूजन के बाद जाह्नवी ने कहा, ‘यहां आकर आनंद महसूस कर रही हूं। बहुत अच्छा अनुभव रहा।’ एटली कुमार ने कहा, ‘दूसरी बार महाकाल के दर्शन किए। जवान की रिलीज से पहले भी उन्होंने महाकाल के दर्शन किए थे।’
आपको बताते चलें, श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान 4 बजे पट खुले, इस दौरान पंडे – पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया। कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल को आभूषण और सूखे मेवे अर्पित कर श्रृंगार किया।
अन्नदाता का हित सर्वोपरि, फसलों को आग से बचाने का हो युद्धस्तरीय प्रयास : सीएम…
Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…
भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता…
The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…