विदेश

World News: शीत युद्ध के बाद नाटो का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू हुआ है

World News: शीत युद्ध के बाद नैटो का सबसे बडा सैन्‍य अभ्‍यास शुरू हुआ है। 70 वर्षों से अधिक समय में यूरोपीय धरती पर यूक्रेन पर रूस के सबसे घातक युद्ध शुरू होने के बाद यह अभ्यास एक महत्वपूर्ण कदम है।

नैटो के प्रवक्‍ता मैथियास आइचेनलाब ने कहा कि नैटो ने 1988 के बाद सबसे बडा सैन्‍य अभ्‍यास शुरू किया है। इसमें उत्‍तर एटलांटिक और यूरोप के नब्‍बे हजार सैनिक भागीदारी कर रहे हैं। यह अभ्‍यास नाटो की क्षेत्रीय योजनाओं के कार्यान्‍वयन का पूर्वाभ्‍यास है। दशकों बाद इस गठबंधन ने पहली रक्षा योजना की रूपरेखा तैयार की है।

इसके तहत रूसी हमले के विरूद्ध गठबंधन की जवाबी कार्रवाई की विस्‍तृत योजना बनाई गई है। अमेरिका और नाटो के सहयोगी देश स्टिडफास्‍ट डिफेंडर 2024 अभ्‍यास में भागीदारी कर रहे हैं। यह अभ्‍यास मई महीने तक जारी रहेगा। इस अभ्‍यास में 133 टैंक और 533 इंफैंट्री लड़ाकू वाहन सहित विमान वाहक और विध्‍वंसक हथियारों वाले पचास पोत, 80 से अधिक लड़ाकू विमान, हेलि‍कॉप्‍टर और ड्रोन तथा कम से कम एक हजार एक सौ लड़ाकू वाहन शामिल होंगे।

नाटो ने अपनी घोषणा में रूस का उल्‍लेख नहीं किया है। लेकिन इसका सामरिक दस्‍तावेज नाटो के सदस्‍यों की सुरक्षा के लिए सीधे तौर पर सबसे बड़े खतरे के रूप में रूस को चिन्हित करता है। रूस के उप विदेश मंत्री एलेक्‍जेंडर ग्रुशको ने सरकारी न्‍यूज एजेंसी को बताया कि नाटो का स्टिडफास्‍ट डिफेंडर 2024 अभ्‍यास शीत युद्ध योजनाओं के प्रति गठबंधन की अखंडनीय वापसी के संकेत को प्रतिबिम्बित करता है।

NewsWala

Recent Posts

Baba Ramdev की पतंजलि की 14 दवाओं पर लगा बैन

पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के सर्वेसर्वा रामदेव और बालकृष्ण को इन दिनों भ्रामक विज्ञापनों…

1 year ago

LokSabha Election 2024: कहा- सत्ता में आए तो 6 महीने में 30 लाख नौकरियां देंगे: Rahul Gandhi

LokSabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भिंड…

1 year ago

बाबा नीब करोरी (Neem Karoli Baba) महाराज की महिमा और उनके चमत्कार

फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग और ऐपल के संस्‍थापक स्‍टीव जॉब्‍स के अलावा दुनियाभर से…

1 year ago

Nepal News: विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नेपाल में शिखर सम्मेलन शुरू, क्या बोले वित्त मंत्री वर्षा मान पुन

नेपाल निवेश शिखर सम्मेलन का तीसरा संस्कर शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में नेपाल सरकार…

1 year ago

Sharia law की परिधि में नहीं आते एक्स मुस्लिम? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और केरल सरकार को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (29 अप्रैल) को एक एक्स मुसलिम की याचिका पर केंद्र और…

1 year ago

Loksabha Election 2024: देश की सुरक्षा और प्रगति के लिए स्थिर और मजबूत सरकार समय की मांग

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज लातूर में एक…

1 year ago