धर्म-लाइफ स्टाइल

Diwali Intresting Facts: इस गाँव में शमशान घाट पर मनातें है दिवाली, कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान !

Diwali Intresting Facts: देशभर में दीपावली का जश्न धूम-धाम से मनाया जाता है। घर-घर में दिवाली पर लक्ष्मी पूजन की जाती है। इस रौशनी के त्यौहार में व्यक्ति केवल शुभ कामों की कामना करता है। लेकिन राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर में ऐसा नहीं है।

पिछले दस साल से चले आ रहे रिवाज के अनुसार बानसूर के लोग दिवाली के मौके पर शमसान घांट पर दिवाली की पूजन करते हैं। बानसूर में लोग दीपावली के दिन सुबह महिलाओं व बच्चों के साथ श्मशान घाट जाकर दिवाली पूजन करते हैं।

दिवाली के दिन गाँव के लोग सुबह शमशान घाट पर सती माता की पूजा करते हैं। और घर में शाम को लक्ष्मी माता की पूजन की जाती है।

400 साल पुरानी है शमशान घाट पर पूजन की कहानी ?

इस कहानी की शुरुआत लगभग 400 साल पहले शुरू हुई थी। बानसूर के एक ग्रामीण के यादव समाज के गूता नमक गांव के रहने वाले लड़के और बाबरिया गांव की एक लड़की की सगाई हुई थी।

दोनों की सगाई के कुछ दिन बाद लड़की के मंगेतर की मौत हो गई थी। जिस वक्त लड़की के मंगेतर की मौत हुई उस समय लड़की गोबर । का कार्य कर रही थी।

अचानक से लड़की के हाथ पर गोबर की जगह मेहंदी रचने लगी। इसके बाद लड़की अपने मंगेतर के पास पहुंची। जहाँ उसे पता चला की उसके मंगेतर की मृत्यु हो गयी है।

जिसके बाद लड़की युवक के शरीर से कुछ दूरी पर बैठ गयी। जिसके बाद युवक के शरीर में स्वयं ही आग लग गयी। जब से ही लड़की को सभी लोग सती माता के रूप में मानने लगें।

और हर साल होली और दिवाली पर केवल गांव की महिलाएं और बच्चे नंगे पेअर चलकर शमशान घाट पर सती माता की पूजा करते हैं।

क्यों करते हैं शमशान घाट पर दिवाली पूजन ?

बानसूर गाँव के ग्रामीणों का कहना है कि दिवाली के दिन शमशान घाट पर सती माता की पूजा करने से परिवार के सदस्यों की उम्र लम्बी होती है। साथ ही घर में खुशाली आती है।

बानसूर गाँव में ये रिवाज पिछले करीब दस साल से चल रहा है। मन जाता है की गांव में किसी के घर में नई शादी या नवजात का बच्चे का जन्म होने वाले परिवार विशेष रूप से दिवाली के दिन श्मशान घाट पर पूजा करने जाते हैं।

गाँव के लोगों की ऐसी भी मान्यता है कि महिलाओं और बच्चो द्वारा बीमार सदस्य के ठीक होने की सती माता के सामने मनोकामना करने से सब ठीक हो जाता है।

NewsWala

Recent Posts

Baba Ramdev की पतंजलि की 14 दवाओं पर लगा बैन

पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के सर्वेसर्वा रामदेव और बालकृष्ण को इन दिनों भ्रामक विज्ञापनों…

2 years ago

LokSabha Election 2024: कहा- सत्ता में आए तो 6 महीने में 30 लाख नौकरियां देंगे: Rahul Gandhi

LokSabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भिंड…

2 years ago

बाबा नीब करोरी (Neem Karoli Baba) महाराज की महिमा और उनके चमत्कार

फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग और ऐपल के संस्‍थापक स्‍टीव जॉब्‍स के अलावा दुनियाभर से…

2 years ago

Nepal News: विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नेपाल में शिखर सम्मेलन शुरू, क्या बोले वित्त मंत्री वर्षा मान पुन

नेपाल निवेश शिखर सम्मेलन का तीसरा संस्कर शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में नेपाल सरकार…

2 years ago

Sharia law की परिधि में नहीं आते एक्स मुस्लिम? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और केरल सरकार को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (29 अप्रैल) को एक एक्स मुसलिम की याचिका पर केंद्र और…

2 years ago

Loksabha Election 2024: देश की सुरक्षा और प्रगति के लिए स्थिर और मजबूत सरकार समय की मांग

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज लातूर में एक…

2 years ago