TMKOC की बबीता और टप्पू ने सगाई कर ली है। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और राज अनादकट (Raj Anadkat) की लव स्टोरी काफी अनोखी है। दोनों में लगभग 9 साल का एज गैप है।
जहां मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta Age) 36 साल की हैं और राज 27 साल (Raj Anadkat Age) के हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने अपनी फैमिली की प्रेजेंस में सगाई कर ली है। राज ने दिसंबर 2022 में TMKOC से विदा ले ली, वो इस हिट सीरियल में जेठालाल (Jethalal Son) के बेटे का रोल कर रहे थे। वैसे सीरियल में बबीता पर जेठा को क्रश है। ऐसे में रिएल लाइफ में आए इस ट्विस्ट से फैंस काफी हैरान हैं।
Munmun Dutta ने परिवार के सामने की सगाई
एक्टर्स के एक करीबी ने हमें जानकारी दी कि मुनमुन और राज ने मुंबई के बाहर एक सिंपल से समारोह में सगाई कर ली। “अभी कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। जाहिर तौर पर दोनों ने वडोदरा (गुजरात) में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। मुनमुन और राज के परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और वे भी सगाई में मौजूद थे।”
राज अनादकट ने डेटिंग को दिया शादी का मोड़
सामने आई अपडेट के मुताबिक, “राज के तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शामिल होने के बाद से दोनों डेटिंग कर रहे हैं। सेट पर सभी को इसके बारे में पता था। दरअसल, कुछ लोगों को यकीन था कि मुनमुन और राज आखिरकार शादी कर लेंगे। इसलिए, यह चौंकाने वाली बात नहीं है कि वे अब सगाई कर रहे हैं।”
2021 में मुनमुन दत्ता और राज ने डेटिंग को किया था रिवील
मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के कथित रूप से डेटिंग की खबर सबसे पहले TOI ने सितंबर 2021 में दी थी। TOI की रिपोर्ट में कहा गया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीम के प्रत्येक सदस्य को दोनों के रिश्ते के बारे में पता था। हालांकि, मुनमुन ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खारिज किया था।
पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के सर्वेसर्वा रामदेव और बालकृष्ण को इन दिनों भ्रामक विज्ञापनों…
LokSabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भिंड…
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और ऐपल के संस्थापक स्टीव जॉब्स के अलावा दुनियाभर से…
नेपाल निवेश शिखर सम्मेलन का तीसरा संस्कर शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में नेपाल सरकार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (29 अप्रैल) को एक एक्स मुसलिम की याचिका पर केंद्र और…
प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज लातूर में एक…